राँची : बुधवार को एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के बार संचालकों के साथ एक बैठक की। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बार के अंदर होने वाले विवादों को नियंत्रित करने के संबंध में कई कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। यह बैठक रांची के कोतवाली थाना परिसर में आयोजित की गई थी।

बैठक में एसएसपी के अलावा कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी और कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बार संचालकों को अब अपने बार में काम करने वाले सभी स्टाफ सदस्यों, विशेष रूप से बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान करने के लिए उठाया गया है।

बैठक में निर्देश दिया गया कि बार के अंदर होने वाली किसी भी तरह की मारपीट या छोटे-मोटे विवाद की जानकारी बार संचालकों को तत्काल स्थानीय थाने को देनी होगी। जिससे कि बार के अंदर शुरू हुई लड़ाई या विवाद सड़क पर न आए और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *