लाइव पलामू न्यूज: बीते सप्ताह के गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ खुला। जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 628.34 अंक उछलकर 78,669.93 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 219 अंक बढ़कर 23,806.50 पर पहुंच गया।इस दौरान अदाणी समूह के शेयरों में भी उछाल देखा गया।

वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुले। प्री ओपनिंग सेशन में 50 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स और 30 शेयरों वाले एनएसई निफ्टी में तेजी नजर आई। सेंसेक्स 447.05 अंक य (0.57 फीसदी) की बढ़त के साथ 78,488.64 पर और निफ्टी 150.70 अंक (0.64 फीसदी) की तेजी के साथ 23,738.20 पर खुला।