लाइव पलामू न्यूज: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा शुरू से ही विवादों से घिरा रहा है। अब इसके रिजल्ट के खिलाफ छात्रों में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में मंगलवार को रिजल्ट के खिलाफ हजारीबाग में बंद बुलाया था। इस बंद का असर हजारीबाग में देखने को नजर आया। छात्रों ने एनएच-33 को जाम भी कर दिया। बता दें कि परीक्षा 21 व 22 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। अब छात्रों का कहना है कि 21 सितंबर को ली गई परीक्षा में केवल 82 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं।

जबकि 22 सितंबर को ली गई परीक्षा में 2178 अभ्यर्थी पास हुए हैं। छात्रों ने कहा कि परीक्षा परिणाम में काफी अनियमितता अनियमितता बरती गई है। अभ्यर्थी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह से विवादास्पद रही है। वहीं इसके पेपर भी लीक हुए हैं। परिणाम में भी गड़बड़झाला है। बताते चलें कि सीजीएल परीक्षा के जरिए 2025 सीटों को भरा जाना है। जेएसएससी ने 16 से 20 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन की तिथि भी निर्धारित कर रखी है।