लाइव पलामू न्यूज :  विभागीय कार्रवाई करते हुए पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। जिसके बाद बोकारो रेंज के डीआईजी ने घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। इस दौरान एक केस डायरी मैनेज करने के लिए उन्होंने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। 2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह को धनबाद एसीबी की टीम ने 6 जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया और निलंबित कर दिया गया।

निलंबन से बहाल होने के बाद उनका तबादला पलामू के पांडू थाने में किया गया। वर्तमान में वह यहीं तैनात थे। पलामू पुलिस को बर्खास्तगी के आदेश से संबंधित कागजात उपलब्ध कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर को बर्खास्तगी के आदेश से अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *