WEATHER REPORT : रविवार की शाम अचानक झारखंड का मौसम बिगड़ गया। रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किमी बताई जा रही है। चारों और धुल उड़ने लगे। सड़कें खाली हो गई।

सिर्फ कुछ कारें ही सड़क पर चलते नजर आ रही थीं। इधर देखते ही देखते तेज आंधी के बीच बारिश भी शुरु हो गई। बताते चलें कि आज चौथा दिन है जब राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम ने करवट ली।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पहले ही रांची समेत अन्य जिलों के मौसम खराब होने की चेतावनी दे रखी है। संभावना है कि अगले दो तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रह सकता है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *