लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: पलामू डीसी, एसपी और डीएफओ को समन जारी किया गया है। दरअसल, राष्ट्रीय अनुसीचित जनजाति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर आयोग के सदस्य आशा लकड़ा ने समन जारी कर 20 तारीख को अधिकारियों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अनुसीचित जनजाति आयोग के सदस्य आशा लकड़ा पलामू दौरे पर हैं। थहां उन्होंने समाहरणालय सभागार में बैठक बुलायी थी। इस बैठक में जिले के डीसी, एसपी और डीएफओ शामिल नहीं हो सके। हालांकि पलामू जिला पुलिस-प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थें। इधर बैठक के बाद आशा लकड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले के तीन वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। यह गंभीर मामला है।