मेदिनीनगर : रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर में ‘Sundays on Cycle’अभियान की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर प्रातः 8:30 बजे उपायुक्त आवासीय परिसर से साइकिल रैली निकाली गई,जो पुलिस लाइन ग्राउंड तक पहुँची।
इस रैली को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस व अपर समाहर्ता कुंदन कुमार समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में जिले के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र/युवा शामिल हुए।कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू,भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल,नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।