लाइव पलामू न्यूज : करीब 9 महीनों बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सुरक्षित और स्वस्थ धरती पर लौट आयी हैं। उनके साथ नासा एस्ट्रोनॉट्स निक हेग, बुच विल्मोर और एलेक्जेंडर गोरबुनोव भी हैं। अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में करीब 17 घंटे लगे।


अंतरिक्ष यात्री भारतीय समयानुसार 19 मार्च, 2025 यानी बुधवार की सुबह 3.30 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड किये। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया। ड्रैगन से बाहर आते ही सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कैमरे की ओर देखा और हाथ हिलाकर घर वापस लौटने की खुशी जाहिर की। बता दें यह मिशन सिर्फ 8 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी वापसी 9 महीने तक टलती रही।

इससे संबंधित वीडियो नासा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर कैप्सूल ड्रैगन ने फ्लोरिडा के पास समंदर में लैडिंग की। जैसे ही ड्रैगन कैप्सूल समंदर में गिरा, वैसे वहां कई डॉल्फिन मछलियां आ गयी और उछलने लगीं। नासा ने अपने एक्स हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो के साथ लिखा कि क्रू-9 घर में आपका स्वागत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *