LIVE PALAMU NEWS DESK: सुप्रीम कोर्ट ने सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल को बड़ी राहत देते हुए बेल दे दी है।बेल मिलने के बाद अब अमित अग्रवाल जेल से बाहर आ जाएंगे, क्योंकि जिन-जिन मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया गया था सभी मामलों में उन्हें बेल मिल चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में झारखंड हाईकोर्ट ने अमित अग्रवाल को बेल से इंकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *