लाइव पलामू न्यूज: बुधवार की अहले सुबह4:30 से 6:30 बजे तक सिमडेगा उपायुक्त के निर्देशानुसार मंडल कारा सिमडेगा के सभी वार्ड, महिला वार्ड एवं कारा अस्पताल वार्ड का कार्यपालक दंडाधिकारी के नेतृत्व मे औचक छापामारी किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि उक्त कार्रवाई रामगढ़ में भारतमाला परियोजना मे हुई गोलीबारी को लेकर की गई है। बता दें कि भारत माला परियोजना में हुई गोलीबारी की जिम्मेवारी गैंगस्टर अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने ली थी। बताते चलें कि अमन साहू का खास कहा जाने वाला आकाश रॉय मोनू सिमडेगा मंडल कारा मे ही बंद है। पूर्व मे आकाश की प्रेमिका पम्मी को रायपुर पुलिस ने जेल भेजा था पुलिस के द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा कही पम्मी के गिरफ्तारी के प्रतिशोध में ही कहीं आकाश ने गोलीबारी तो नहीं करवा दी। इस दौरान आकाश के सेल में छापेमारी खुद वरीय अधिकारियों ने किया मगर कुछ हाथ नहीं लगा।
छापेमारी दल में कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञानरंजन ज्ञानी, बैजू उराँव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार प्रजापति, थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाही शामिल थें।