गढ़वा : गुरुवार को गढ़वा के पुराने समाहरणालय परिसर में उपायुक्त के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, पेयजल टीम और अन्य कर्मचारी मिलकर स्वच्छता श्रमदान में शामिल हुए और स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं डीडीसी ने पौधरोपण किया तत्पश्चात रंगीन बैलून आकाश में छोड़े गए। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली।इस पहल का उद्देश्य सभी को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना और मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ तथा सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है।