LIVE PALAMU NEWS DESK : तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि तदाशा झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस हैं।
फिलहाल वे कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार की रात जारी कर दी है।
बता दें कि अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था। तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वे दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। वे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।