पलामू :  पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त हो रहे शिक्षकों उदयभानु तिवारी और ब्रह्मदेव कुमार को भव्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।

समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साहू, पंचायत मुखिया सुमन गुप्ता, जितेंद्र दुबे, गोपाल राम, नंदकिशोर तिवारी, शिवध्यान तिवारी, विजय शंकर मिश्रा, रामप्रवेश पंडित, मनीष नंदन मिश्रा और गुरमीत सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने अंगवस्त्र भेंट कर दोनों शिक्षकों का सम्मान किया। बच्चों ने भी अपने प्रिय शिक्षकों को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।

इस मौके पर दोनों शिक्षकों के योगदान और सेवाओं को याद किया गया। विदाई समारोह में सेवा निवृत्त शिक्षक उदयभानु तिवारी और ब्रह्मदेव कुमार ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीना प्रेम दुबे, सरोज कुमार आजाद, सुनीता रवि, फूल कुमारी, सुशील कुमार समेत शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *