मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नहाने के क्रम में आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज मुहल्ला निवासी फिरोज खान का 16 वर्षीय पुत्र शाहिद खान के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह शाहिद अपने दिया दोस्तों के साथ शाहपुर के निमियां बांध में नहा रहा था।

इसी दौरान शाहिद लापता हो गया। बच्चों ने इसकी सूचना शाहिद के परिजनों को दी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शाहिद की खोजबीन शुरू कर दी। बावजूद इसके शाहिद का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। गुरुवार को नयी मुहल्ला स्थित आहर से उसका शव बरामद किया। शव को कब्जे में कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *