मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नहाने के दौरान नदी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 13 वर्षीय अमन पाल, पिता अखिलेश पाल चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी निवासी के रूप में हुई है।

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल :
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमन रविवार की दोपहर बिना किसी को बताए कंकारी के नजदीक कोयल नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि अमन नदी में डूब गया है। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जिसके बाद परिजन नदी के पास पहुंचे और अमन को नदी से निकाल कर एमएमसीएच पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। ‘लाइव पलामू न्यूज’ वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।