गढ़वा में खाद की कालाबाज़ारी एवं अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सैंपल संग्रह कर जांच के लिए भेजा गया

गढ़वा :  जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खाद के अवैध परिवहन का भंड़ाफोड़ किया है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विगत रात्रि प्रशासन ने करीब 700 बोरा यूरिया खाद से लदा एक ट्रक जब्त किया है। उक्त कार्रवाई चिनियां थाना पुलिस और प्रशासनिक दल द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

बता दें कि 27 अगस्त की रात्रि लगभग 10:30 बजे चिनियाँ थाना प्रभारी को गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि बिलैतीखैर के समीप एक संदिग्ध ट्रक खाद से लदा हुआ चिनियाँ-गढ़वा की ओर आ रहा है।

जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त ट्रक को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। जाँच के क्रम में ट्रक के अंदर पीले रंग के बोरे में लगभग 700 बोरा यूरिया खाद पाया गया, जिस पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना, भारत यूरिया (BHARAT UREA – HURL) अंकित है। मौके पर किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *