लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को भंडरिया के नौका में करमा पूजा समिति द्वारा आयोजित करमा पूजा के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा के युवा नेता ज्योति पांडे सम्मिलित हुए। इस दौरान पूजा समिति के लोगों ने उन्हें पुष्पमाला देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि करमा पूजा प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है। आज जब पर्यावरण असंतुलन के कारण मानवता संकट में दिख रही है। ऐसे समय में कर्मा जैसे प्राकृतिक पर्व की महत्ता और बढ़ जाती है।
हमारे पूर्वजों ने जब प्रकृति को परमेश्वर मानकर उनकी पूजा अर्चना शुरू की तो इसके पीछे एक सुचिंतित दर्शन था, एक वैज्ञानिक चेतना थी। हमारे पूर्वजों ने सात्विक भावना से वृक्षों को ईश्वर माना और नदियों को मां कह कर पुकारा।
इस कार्यक्रम में भंडारिया मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमार केसरी, आनंदी सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, विनय सिंह खरवार, धनपत सिंह, जतन सिंह, कुलदीप सिंह, राजदेव सिंह, बिरजू सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, विजय केसरी, सुखलाल सिंह, बिरजू सिंह, विनय जायसवाल, राजेश कुमार वर्मा, मनोज कुशवाहा, सुमित गोस्वामी, बबलू सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।