मेदिनीनगर : पलामू जिला अंतर्गत शहर की जान कहे जाने वाले रेडमा पांकी रोड में अलग पहचान बना चुके लोगों की मनोकामना पूर्ण करने वाला कामनापूर्ति शिवशक्ति धाम का 8वा वार्षिकोत्सव का आयोजन मंदिर कमिटी और प्रबुद्ध लोगों के द्वारा किया गया। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष ललन तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इसवर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ धाम में पंडित विनय पांडेय के नेतृत्व में यजमान मुनि तिवारी सपत्नीक और सुनील तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना की गई और सन्ध्याकाल में भंडारे का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि मंदिर में महाकाल मंदिर की तर्ज पर भगवान भोलेनाथ का सिंगार प्रभात मिश्रा जी के परिवार के द्वारा करवाया जाता हैं।लगातार आठ वर्षों प्रत्येक शनिवार शाम 5 बजे से सुंदर कांड का पाठ उमा शंकर पांडेय अधिवक्ता और उनकी टीम द्वारा किया जाता है। जो अनवरत चालू है।

साथ ही प्रत्येक सोमवार को मंदिर कमिटी के द्वारा रुद्राभिषेक करवाया जाता हैं। मंदिर की महिमा लगातार बढ़ती जा रही है।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रघुनंदन प्रसाद, अजय शुक्ला, बीरन तिवारी, मुकेश तिवारी, सुशील तिवारी, प्रेमशंकर दुबे, रिंकू ओझा, बीजू मिश्रा, रघुनाथ गुप्ता, प्रभाकर तिवारी, अनिल तिवारी, पिंकू तिवारी दिलीप दुबे, दिलीप कुमार, किशोर दुबे, प्रभात रंजन दुबे, नवीन पाण्डेय, अशोक तिवारी, कामेश ओझा सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *