पलामू : जिले के पांडू प्रखंड के महुगंवा गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता बरामद किया गया। मृतका की पहचान सोनी कुमारी(27वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब काफी देर तक सोनी उठी नहीं। करीब 9 बजे परिजनों ने देखा कि सोनी का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ है। तत्काल इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक महिला के सुसाइड की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।