शव

CRIME NEWS/मेदिनीनगर : पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के होटवार स्थित कब्रिस्तान से दो दिनों बाद बीए की छात्रा का शव बाहर निकाला गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को दफना दिया था।

इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि एक लड़की ने होटवार गांव में आत्महत्या की है और परिजनों ने उसे दफना दिया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान से बाहर निकाला।

शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर भी दर्ज की है। आरोप है कि युवक ने छात्रा पर आत्महत्या के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल आत्महत्या के बिंदु पर एफआईआर दर्ज की गई है।
सुबोध कुमार, थाना प्रभारी, पिपराटांड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *