मेदिनीनगर : हमारे शहर का बेटा प्रिंस ,जो कि सिंचाई विभाग के पास का रहने वाला है ।विगत कुछ दिनों से पेंक्रियाज की गंभीर बिमारी से जूझ रहा है ।विदित हो कि इस बच्चे के पिता भी इस दुनिया में नहीं हैं । जिस कारण हॉस्पिटल का भारी बिल चुकाना काफी भारी पड़ता जा रहा।

प्रिंस के इलाज में करोड़ों खर्च का अनुमान है। जो कि किसी भी एक व्यक्ति या परिवार के लिए संभव नहीं है ।
जब यह खबर प्रिंस की माता अर्चना सिन्हा के जरिए वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा को मिली तब से उनकी पूरी टीम ने इनकी मदद के लिए कमर कस ली।

अभी तक कुछ सहयोग राशि भेजी भी जा चुकी है ।लेकिन जितना खर्च उसके इलाज में है उतनी बड़ी राशि चंद लोगों के सहयोग से जुटाना संभव नहीं है । इसलिए वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि अपने शहर के इस होनहार बेटे को बचाने के लिए हर घर से लोग आगे आएं।

शर्मिला वर्मा ने कहा कि  बूंद बूंद से तालाब भरता है। आपकी छोटी छोटी मदद से भी बहुत मदद हो जाएगी। हर घर से एक अमाउंट उस बच्चे की माता के खाते में जाए। क्यू आर कोड शेयर किया जा रहा जिससे डायरेक्ट पैसा उनके खाते में जाएगा। पूरे पलामूवासी कृपया इंसानियत का परिचय देते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *