मेदिनीनगर : सोमवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर कजरी स्थित संत मरियम स्कूल पहुंची। जहां टीम ने हजारों बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। पूरी टीम का स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया।

सड़क सुरक्षा नियम है जरूरी : शर्मिला वर्मा
मौके पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी न सिर्फ वाहन चलाने वाले लोगों के लिए जरूरी है वरन् जो लोग सड़क पर पैदल चलते हैं उनके लिए भी यह जरूरी है कि वो सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। इसके मद्देनजर ही टीम वरदान सभी को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी लगातार वर्षों से दे रही है।

बिना ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट के गाड़ी लेकर न चलें : अभिषेक तिवारी
वहीं मशहूर ब्लॉगर अभिषेक तिवारी ने सभी बच्चों से अपील की कि आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस बने गाड़ी लेकर न निकलें, और दूर जाना हो या नजदीक, हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें।
ट्रैफिक प्रभारी ने बताया दंड का प्रावधान
समाजसेवी पंकज लोचन ने सभी बच्चों को टीम वरदान की इस मुहिम को सफल एवं सार्थक बनाने की अपील की। मौके पर रिनू शर्मा ने सड़क सुरक्षा गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद ने सड़क सुरक्षा नियमों के तोड़े जाने पर दंड के प्रावधान की बातें बताई और बच्चों से गुजारिश की कि आपलोग वैसा कोई काम न करें कि मुझे फाइन करना पड़े।
स्कूल के डायरेक्टर अविनाश देव ने ऐसे महत्वपूर्ण अभियान के लिए टीम वरदान का आभार व्यक्त किया और अपने सभी छात्रों से अपील की आप सड़कों पर सावधान रहें। जीवन अनमोल है,आपकी छोटी सी लापरवाही आपका जीवन बदल सकती है इसलिए तमाम सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।
ये रहे उपस्थित :-
स्नेहा ओझा ने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाया ।फिर राष्ट्रगान के साथ ही इस अभियान की समाप्ति हुई। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र सर, ललन प्रजापति , शिक्षिका सुधा कुमारी , प्रिती मैम और कई शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थें।