लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को हुसैनाबाद में नर्तकी पूजा कुमारी उर्फ सावित्री के हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पूजा की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग था। हत्या पूजा के प्रेमी संदीप सिंह ने कराई थी। संदीप पहले से ही शादीशुदा है।

संदीप ने अपने रिश्तेदार शुभम सिंह के साथ मिलकर हत्या की साज़िश रची थी। उक्त हत्याकांड के लिए 60 हजार में पप्पू शर्मा और रवि विश्वकर्मा को सुपारी दी गई थी। गोली पप्पू शर्मा ने चलाई थी, जिससे पूजा की मौत हुई।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक देसी कट्टा, एक बाइक, एक कार, मोबाइल फोन और हत्या के लिए दिए गए एडवांस में से 10 हजार रुपए बरामद हुए है। घटना के उद्भेदन में एसडीपीओ IPS एस. मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी समेत कई पुलिस अधिकार