लातेहार : राज्य सरकार द्वारा दिनांक 10 जून 2025 से 26 जून 2025 तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।
जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का काम करेगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा न केवल शरीर को बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है। नशे से ग्रसित बच्चों एवं नागरिकों में कई मानसिक शारीरिक लक्षण देखने को मिलते हैं।
उपायुक्त का नशामुक्ति को लेकर जिलेवासियों से अपील
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने लातेहार वासियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान में आप सभी सहभागी बनें। नशा ऐसी बुराई है जो केवल व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला करती है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी खोखला बनाती है इसलिए हम सभी की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि इसे समाज से बाहर निकालें ।
नशा से छुटकारे के लिए तुरंत संपर्क करें-टोल फ्री नम्बर 112 (24×7)
सिनपास,रांची,केंद्रीय मनो चिकित्सा संस्थान,रांची,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),देवघर
मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास,डीआरडीए डारेक्टर प्रभात रंजन चौधरी,उपनिर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की,जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम,गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन,जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार,कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप,कार्यपालक अभियंता दीपक महतो सहित अन्य उपस्थित थें।