लातेहार : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रम वार समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।


बैठक के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग  अजय कच्छप ने उपायुक्त को वर्तमान में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफ़बीएस) ,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिए जा रहे हैं लाभ की जानकारी दी।

 

इस संबंध में उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीआरडीए डायरेक्टर प्रभात रंजन चौधरी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अजय कच्छप,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *