गढ़वा : मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सर्वप्रथम केंद्रीय विद्यालय,गढ़वा में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत पूनम कोंगाड़ी ने आवेदन समर्पित करते हुए सफाई कर्मी के रूप में मिलने वाले मानदेय में से स्कूल के प्राचार्य द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि रिश्वत की राशि नहीं देने के कारण उन्हें एवं उनके पति को स्कूल से निकाल दिया गया है जिसके चलते वे काफी परेशान हैं।
वहीं प्रखंड धुरकी के खाला निवासी मजबुल्लाह अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए बिजली बिल में छेड़छाड़ करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मीटर चेक करने वाले बिजली मिस्त्री द्वारा ₹2000 का मांग किया जा रहा था जिसे नहीं देने के उपरांत बिजली का बिल शून्य रुपए से बढा कर ₹27144 बताया गया।
सदर प्रखंड के अचला नावाडीह निवासी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं परंतु उन्हें दिव्यांगता पेंशन नहीं मिलता है और ना ही उनका राशन कार्ड बना है।
बिशुनपुरा प्रखंड के कोचेया निवासी निर्मला देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अबुआ आवास योजना के तहत दूसरा किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत की है।
इस दौरान श्री बंशीधर नगर निवासी अंकित कुमार ने उपायुक्त से मिलकर उनका धन्यवाद किया एवं उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। अंकित कुमार ने बताया कि पिछले जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखने के उपरांत उपायुक्त के प्रयास से उनकी समस्याओं का निराकरण हो गया है। क