लाइव पलामू न्यूज : विगत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (बैसरन घाटी ) में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए घाटी के संवेदनशील इलाकों में स्थित कश्मीर के 87 सार्वजनिक पार्कों और उद्यानों में से 48 के द्वार बंद कर दिए हैं।

हालांकि इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन इन जगहों पर प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जिन स्थलों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें बांदीपुरा की गुरेज घाटी, बडगाम के योसमार्ग, तौसीमैदान, दूधपथरी, कुलगाम की अहरबल, कौसरनाग, कुपवाड़ा के बंगस, करिवान गोताखोर, चंडीगाम अकाड पार्क बारामूला के हब्बा खातून प्वाइंट कवंर, बाबारेशी तंगमार्ग, रिंगावली तंगमार्ग, गोगलदारा तंगमार्ग, बदेरकोट तंगमार्ग, श्रुंज झरना, कमानपोस्ट उरी, नामब्लान झरना, इको पार्क खदनियार,पुलवामा के संगरवानी, शामिल है।

 

श्रीनगर की जामिया मस्जिद, बादामवारी, राजोरी कदल होटल कनाज़, आली कदल जे जे फूड रेस्तरां, ‘लाइव पलामू न्यूज’ आइवरी होटल गैंडटाल (थीड), पादशापाल रिसॉर्ट्स और रेस्तरां (फ़कीर गुजरी), चेरी ट्री रिज़ॉर्ट (फ़कीर गुजरी), नॉर्थ क्लिफ कैफे एंड रिट्रीट (एस्टनमार्ग पैराग्लाइडिंग पॉइंट), फ़ॉरेस्ट हिल कॉटेज (अस्तान मोहल्ला, दारा), इको विलेज रिज़ॉर्ट (दारा) शामिल है।

हंदवाड़ा की बंगस घाटी, सोपोर के वूलर/वाटलैब, रामपोरा और राजपोरा, चेरहर, मुंडिज-हमाम-मरकूट वॉटरफॉल, खाम्पू, बोस्निया, विजीटॉप, अनंतनाग के सूर्य मंदिर खीरीबल, वेरिनाग गार्डन, सिन्थन टॉप, मार्गनटॉप साथ ही अस्तानमार्ग व्यू प्वाइंट, अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट, ममनेथ और महादेव पहाड़ियाँ (फकीर गुजरी के माध्यम से), बौद्ध मठ, हरवान, दाचीगाम – ट्राउट फार्म/मत्स्य पालन फार्म से परे, अस्तानपोरा (विशेषकर क़याम गाह रिज़ॉर्ट) गांदरबल के लाछपत्री लेटरल, हंग पार्क, नारानाग शामिल है। ‘लाइव पलामू न्यूज’ सूत्रों की माने तो पहलगाम में हुए हमले के बाद घाटी में स्लीपर सेल सक्रिय हो गये हैं। जिन्हें हमला करने के निर्देश मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *