लातेहार : शनिवार की सुबह लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गये। मारे गए दूसरे उग्रवादी की पहचान प्रभात लोहरा के रुप में हुई है।

सर्च अभियान के दौरान पुलिस व  उग्रवादियों की हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। इस अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम शामिल थी। इसी दौरान इचवार जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी और जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा मारा गया।

सूचना के आधार पर कार्रवाई :- 

पुलिस को सूचना मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *