मेदिनीनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों धरना प्रदर्शन का समर्थन किया एवं विभिन्न मांगों पर उचित एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक मंजुल शुक्ल ने कहा कि हमारे समाज की नींव, हमारे भविष्य के निर्माता शिक्षक है।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन शिक्षकों को हमें सम्मान और सहयोग देना चाहिए, वे आज धरने पर बैठने को मजबूर हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से इस आंदोलन को समाप्त करने का पहल करना चाहिए ताकि पुनः हमारे शिक्षकों को आंदोलन पर नहीं बैठना पड़े। विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान ने कहा कि शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं हैं।
वे चरित्र निर्माण करते हैं, वे देश के भविष्य को आकार देते हैं। एक अच्छा शिक्षक, एक अच्छे नागरिक का निर्माण करता है। और जब ऐसे शिक्षक न्याय की गुहार लगाते हैं, तो हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों। धरने के समर्थन में मेदिनीनगर नगर मंत्री उत्कर्ष तिवारी,जी.एल.ए. कॉलेज अध्यक्ष किसलय तिवारी,सचिन उपाध्याय,रवि कुमार,राकेश पाल,अनिरुद्ध प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।