लाइव पलामू न्यूज: 2 अक्टूबर यानी आज सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि पितृपक्ष की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हुई थी। सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण न होकर वलयाकार सूर्यग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण की शुरुआत: रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो रहे
सूर्य ग्रहण का समापन समापन: 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि को 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।
सूर्य ग्रहण 2024: रिंग ऑफ फायर
वैज्ञानिकों के अनुसार, चूंकि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है इसलिए आसमान में कुछ स्थानों पर आग का एक छल्ला नजर आएगा। रिंग ऑफ फायर पूरा होने में करीब 3 घंटे से अधिक का समय लग सकता है, लेकिन वास्तविक रिंग ऑफ फायर कुछ सेकेंड से लेकर 12 सेकेंड तक देखा जा सकता है।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण को दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अर्जैटीना, फिजी और चिली समेत अन्य इलाकों में देखा जा सकेगा लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा। वहीं बात करें सूतक काल की तो जब सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा तो इसका सूतक काल भी नहीं लगेगा।
