लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शहर से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जहां लॉकडाउन के दौरान एक शादीशुदा महिला को अपने पड़ोसी से प्यार हो गया। जब इस प्रेम संबंध की भनक उसके पति को लगी तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। कहानी में मोड़ तब आया जब जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति को छोड़ा उस ने महिला को धोखा दे दिया।

दरअसल, महिला के प्रेमी ने उसके कुछ कुछ प्राइवेट फोटो अपने पास रखे थें। जिसे दिखाकर वह महिला को ब्लैकमेल किया और महिला से करीब 12 लाख रुपए ठगे और शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज करवाया। एफआईआर के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये है मामला:-

दरअसल, पीड़िता दिल्ली में नौकरी करती है। पीड़िता और आरोपी धीरज मेदिनीनगर के एक ही मोहल्ला में रहते हैं। दिल्ली में नौकरी के दौरान ही लॉकडाउन में युवक के साथ उसका प्रेम संबंध हुआ। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था।

जिसके बाद आरोपी पीड़िता को लगातार धमकी दे रहा था। इसी दौरान पीड़िता के पति को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। जिसके बाद पीड़िता के पति ने उसे तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पीड़िता धीरज के घर चली गई थी। जिसके बाद वह नौकरी करने के लिए दिल्ली चली गई।

इस बीच धीरज ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *