गढ़वा : आगामी मुहर्रम पर्व को शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जिले के सभी थाना/ओपी परिसर में पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सभी धर्म के प्रबुद्ध जनों, मुहर्रम के अखाड़ा समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान शांत तरीके से इस पर्व को मनाने, निर्धारित मार्ग से मुहर्रम के दौरान जुलूस निकालने, जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित आवाज़ सीमा में डीजे बजाने जैसे कई बातों पर उपस्थित लोगों के द्वारा सहमति जताई गई।