लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शनिवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में पलामू उपायुक्त शशि रंजन और एसपी रिष्मा रमेशन की अध्यक्षता में ईद, सरहुल व रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन ने बनाई गई रुट चार्ट पर ही रामनवमी जुलूस निकालने की बात कही।

मौके पर डीडीसी शब्बीर अहमद, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा , नगर आयूक्त जावेद हुसैन,आईपीएस अभियान एसपी राकेश सिंह ,एसी कुंदन कुमार , सदर एसडीपीओ मनि भूषण प्रसाद,एलआरडीसी,शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, सीओ अमरजीत बल्होत्रा समेत महावीर नवयुवक जनरल दल के अध्यक्ष जुगल किशोर चन्द्रवंशी, बबलू गुप्ता , मनोहर लाली , मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के अध्यक्ष जीशान खान व हिन्दू मुस्लिम समुदाय के सभी लोग समेत जिले के सभी अनुमंडल के एसडीएम प्रखण्ड के बीडीओ – सीओ सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *