लाइव पलामू न्यूज: पूरे देश में ठंड का असर नजर आने लगा है। झारखण्ड भी इससे अछूता नहीं रह गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों के पारे को घटा रही है। वहीं सुबह-शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसर 23 नवंबर को सुबह कोहरा तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं इसके बाद अगले 2 दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा।

Birla Open minds international school Daltonganj

इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ायेंगी। वहीं बीते 3 रोज से शीत लहरी के साथ कंपकपी वाली ठंड पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कुछ हलचल दिखाई दे रही है। जिसका असर नवंबर के अंत तक देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *