मेदिनीनगर : शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड के करमा गांव में हम पार्टी सेक्युलर का 10वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने केक काटकर एक दूसरे को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी और पार्टी को मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी तथा संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत कुमार भुईयां ने की।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया गया तथा बच्चों के बीच काॅपी किताब, पेंसिल व अन्य शिक्षण सामग्री भी वितरित किया गया।
इस अवसर पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जिला महासचिव भरत द्विवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार भुईयां,पुर्व जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार भुईयां, जिला कोषाध्यक्ष अजित जी, युवा नेता सुशील कुमार चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर भारत के आम जनमानस की पार्टी है और जनता के आशीर्वाद से सड़क से लेकर संसद तक पार्टी का अस्तित्व कायम हो गई है और मात्र 10 वर्षों के अल्प समय में हम पार्टी सेक्युलर भारत की प्रमुख पार्टियों में शुमार हो गई है।
जिला महासचिव भरत द्विवेदी ने कहा कि हम पार्टी सेक्युलर आने वाले समय में भारत की सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी क्योंकि आज आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है और लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। वहीं पुर्व जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार भुईयां ने कहा कि पलामू जिला में आम अवाम समस्याओं से जूझ रहा है और विकल्प के रूप में हम पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रहा है। हमारे सर्वोच्च नेता जीतनराम मांझी जी पुरे भारत के गरीबों को एकजुट करने के मिशन पर लगे हुए हैं।
जिला कोषाध्यक्ष अजित जी ने कहा कि हम पार्टी सेक्युलर का 10वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बुथ स्तर पर विस्तार करने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार भुईयां ने कहा कि हम पार्टी सेक्युलर गरीबों की पार्टी है और गरीबों के उत्थान की बात करती है।
जीतनराम मांझी जी ने नारा दिया है भारत के गरीबों एक हो। जीतनराम मांझी जी व संतोष कुमार सुमन जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार विस्तार कर रही है।