पलामू : मेदिनीनगर समाजसेवा को समर्पित लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर और नगर निगम मेदिनीनगर के संयुक्त प्रयास से ‘नेकी की दीवार’ का एक नया और प्रभावशाली स्वरूप सामने आया है। इस पहल के तहत जरूरतमंदों के लिए वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरण केंद्र की पुनर्स्थापना नगर निगम कैंपस, छहमुहान चौक, डालटेनगंज में की गई है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त नगर निगम मेदिनी नगर श्री जावेद अहमद ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में लायंस क्लब मेदिनीनगर के समाज के प्रति योगदान की सराहना करते हुए कहा, “मैं क्लब की सामाजिक सक्रियता से अत्यंत प्रभावित हूं पहले भी क्लब द्वारा किए गए करुण में सम्मिलित होने का मौका मिला है और इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते आप सब के द्वारा किए गए पहल पर मैं क्लब का सदस्य बनने को पूर्ण सहमत हूं।”
राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था :
मौजूदा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए स्थल पर शीतल जल की प्याऊ की भी विशेष व्यवस्था की गई है, साथ ही सत्तू का शरबत की व्यवस्था भी किया गया है ताकि राहगीर एवं जरूरतमंद इस गर्मी में थोड़ी राहत ले सकें, जिससे स्थानीय जनमानस को तत्काल राहत मिल सके।
इस अवसर पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार ने कहा, “मैं लायंस क्लब मेदिनीनगर की सक्रियता से अत्यंत प्रभावित हूं और भविष्य में किसी भी सामाजिक परियोजना के लिए क्लब को फंड की आवश्यकता होने पर उसका 50 प्रतिशत हिस्सा लायंस क्लब इंटरनेशनल के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा।”

हरियाली की दिशा में बड़ा कदम:
कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि आगामी वर्षा ऋतु में मेदिनीनगर शहर को हराभरा करने हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नगर निगम और लायंस क्लब मिलकर कार्य करेंगे। आवश्यकता अनुसार शहर के अन्य सामाजिक कार्यों में भी क्लब की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लायंस क्लब मेदिनीनगर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा, “क्लब की स्थापना को मात्र दो वर्ष हुए हैं और इस अवधि में हमें समाज के साथ-साथ प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला है। नगर आयुक्त महोदय के प्रति मैं विशेष आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने शहर के हृदयस्थल में स्थित इस महत्वपूर्ण परिसर को जरूरतमंदों की सेवा हेतु उपलब्ध कराया।
यह नेकी की दीवार न केवल जरूरतमंदों की सहायता का माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग और करुणा की भावना को भी मजबूती देगी।”इस सारगर्भित और प्रेरणादायक पहल ने मेदिनीनगर में सामाजिक समर्पण और नागरिक सहभागिता की एक नई मिसाल पेश की है, जो आने वाले समय में शहर को और अधिक संवेदनशील एवं सशक्त बनाएगी।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर ट्रैफिक प्रभारी जमाल अहमद अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर क्लब का हौसला बढ़ाया।
मंच संचालन निलेश चंद्र ने किया एवं विषय प्रवेश कराने की जिम्मेवारी लायन इंद्रजीत सिंह डिंपल ने ली ।
इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में फेमिना की अध्यक्ष ममता तुलस्यान अरविंदर कौर एवं पूरी टीम के साथ डाल्टेनगंज से आलोक माथुर पियूष तुलसियान समीर खन्ना उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एडवोकेट लिली मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, आकांक्षा जायसवाल, प्रियंका आनंद साहू, वरुण जायसवाल, ऋषिकेश दुबे, अनूप कुमार, अमुक प्रियदर्शी ,मनोज सोनी रोहित जैन , फिरोज अंसारी, नवदीप सिंह, विकास सेठी, मुकेश अग्रवाल, गुरबीर सिंह श्रीकांत कुमार, डॉक्टर अमित कुमार , डॉक्टर रविश कुमार आनंद वर्धन एवं रंजीत कुमार मिश्रा उपस्थित