गढ़वा : सोमवार की शाम जिला मुख्यालय व उसके आसपास के इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्कता की अपील की है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज गर्जना और वज्रपात की स्थिति में लोग खुले में ना जाएं। जिससे जानमाल की हानि से बचा जा सके। विशेषकर खुले खेतों में कार्य कर रहे लोग और गांवों में ऊंचे स्थानों पर रह रहे लोग।

बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें. अधिकाशं मौतें तुफ़ान गुज़र जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से होती हैं।

अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है. ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएँ, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच. इस मुद्रा के कारण आपका ज़मीन से कम से कम संपर्क होगा।

छतरी या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करें- धातु के ज़रिए बिजली आपके शरीर में घुस सकती है।

ये मिथक है कि बिजली एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती

बिजली कड़कने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न रहें

बिजली के खंभों और ऊंचे वृक्षों से दूर ही रहें

जल्द से जल्द किसी मकान में आश्रय लें

लोहे की वस्तुओं से भी पर्याप्त दूरी बनाए रखें

बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें

ऊंची इमारत अथवा पहाड़ की चोटी पर खड़े न रहें

तालाब या नदी में तैर या नहा रहे हों तो जमीन बाहर निकल आएं

सिर के बाल खड़े हो रहे हों तो आसपास खतरा हो सकता है, बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *