गढ़वा : जिले से बेहद हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। जहां एक नवविवाहित महिला ने अपने पति को भोजन में जहर मिलाकर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुंदर गांव की है। दरअसल, 11 मई 2025 को 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह की शादी ‘लाइव पलामू न्यूज’ छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी सुनीता के साथ हुई थी।

शादी के अगले दिन सुनीता अपने मायके लौट गई। जहां उसने पति नापसंद होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों की पहल पर 5 जून को पंचायत करवाया गया। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जिसमें यह तय हुआ कि सुनीता ससुराल जाएगी। जिसके बाद वह ससुराल आ गई। 14 जून को सुनीता पति के साथ बाजार गई।

जहां उसने कीटनाशक खरीदा और खाने में मिलाकर पति को खिला दिया। अगली सुबह जब बुद्धनाथ देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ‘लाइव पलामू न्यूज’ घटना के बाद मृतक की माता ने रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बहू पर पूर्व नियोजित हत्या का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी है। थाना प्रभारी, रंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *