लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: आगामी 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। सोमवार को पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का भोंपू थम गया। सोमवार को लातेहार और मनिका विधानसभा में कई प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में सोमवार को लातेहार विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार प्रकाश राम ने भाजपा चुनावी कार्यलय से रोड शो शुरू किया। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद थें।

प्रकाश राम ने कहा कि लातेहार में भाजपा की जीत तय है और इस बार झारखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी‌। विधानसभा में हर तरफ कमल खिलने को तैयार है। हेमंत सोरेन के भ्रष्‍ट सरकार से प्रदेश की जनता उब चुकी है। महागठबंधन की सरकार ने पिछले पांच साल के कार्यकाल में केवल आम जनता को ठगने का काम किया है। विकास के नाम पर लातेहार विधानसभा में कुछ नहीं किया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, महामंत्री वंशी यादव, अमलेश सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक समेत अन्य लोग मौजूद थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *