लातेहार : लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ा था। बाद में उसकी पहचान पलामू प्रमंडल के जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइंया के रुप में हुई । ग्रामीणों ने मृत्युंजय के एक साथी को भी पकड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावना है कि जल्द ही खबर की पुष्टि की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मृत्युंजय छत्तीसगढ़ व झारखंड के 100 से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। गढ़वा, लातेहार, बूढ़ापहाड़ के कई हमलों का नेतृत्व उसने किया है। जिनमें 50 से अधिक जवान शहीद हुए थें। उसे नक्सलियों के लैंडमाइन का एक्सपर्ट माना जाता था।
बड़े नक्सली हमले :
2011: चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर नक्सली हमला, 11 जवान शहीद
2012-13 गढ़वा के भंडरिया में नक्सली हमला, थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद
2013: लातेहार के बरवाडीह इलाके में मुठभेड़, 14 जवान शहीद
2017-18 पोलपोल इलाके में हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद