लाइव पलामू न्यूज/रांची : राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बीच सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सीट बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों की सूची व प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने का दौर भी जारी है। वहीं दूसरी ओर कुछ नेताओं द्वारा इस्तीफे का दौर भी जारी है। जहां भाजपा के 66 प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी नेताओं का इस्तीफा देने सिलसिला जारी है।

सबसे पहले पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, रांची से संदीप वर्मा, सरायकेला से 2019 में चंपाई सोरेन से मुकाबला करने वाले भाजपा नेता गणेश महली और सारठ के चुन्ना सिंह, दुमका से पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री लुईस मरांडी के बाद महेशपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन वहीं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और बिशुनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश उरांव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसी बीच मेनका सरदार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने किन शर्तों पर या बातों पर इस्तीफा वापस लिया है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

मिस्त्री सोरेन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखा, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। वहीं इससे पहले पूर्व कृषि मंत्री और नाला से विधायक रहे सत्यानंद झा बाटुल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। बाटुल नाला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *