मेदिनीनगर : सावन की पहली सोमवारी के पर पलाम के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए अपनी मनोकामनाएं मांगते नजर आएं।

शहर के शिवालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखी। कोई मंत्रोच्चार तो कोई भजन और भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान को रिझाता नजर आया। मंदिरों के आसपास मेला जैसा माहौल नजर आया। इधर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। मंदिरों के पास सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम कर रखे थें। जिससे कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।