लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: हुसैनाबाद पुलिस ने बुधुआ गाँव स्थित शराब की दुकान से हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए मामले में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक प्लान के तहत एक्ससाइज डिपार्टमेंट को पैसा का हिसाब देने से बचने के लिए 45 लाख रुपये के शराब चोरी की झूठा नाटक करते हुए घटना को अंजाम दिया गया था। इस कांड में संलिप्त सेल्समैन रणधीर कुमार,विकाश कुमार सिंह अभय कुमार सिंह , पंकज सिंह और विपिन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रेष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता करते हुए उक्त आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी शराब की बिक्री के पैसे को रोजाना आपस मे पैसे बांट लिया करते थें। इस लिए चोरी का प्लान बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसपी रिष्मा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में कारवाई के सभी आरोपियो को गिरफ्तार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लॉकर,तीन ताला,एक देशी कट्टा, एक गोली,एक ग्राइंडर,एक पलास,तीन बाइक और 62 हजार 600 रुपये कैश बरामद किया है।