लाइव पलामू न्यूज : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर खुले हैं। जहां सेंसेक्स 1139 अंकों की तेजी के साथ 74986.15 के लेवल पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 374.80 अंक उछलकर 2277.95 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 9.25 बजे सेंसेक्स 1292.23 अंकों की बढ़त के साथ 75139.38 के लेवल पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 420.15 अंकों की बढ़त के साथ 22819.75 के स्तर पर पहुंच गया।
आज के सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर जबकि दो शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं। इनमें से टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक 4.70 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि टीसीएस के शेयरों में 0.02 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।
टॉप गेनर की लिस्ट में टाटा मोटर्स, सनफार्मा, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में केवल टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं।
बताते चलें कि अमेरिका ने भारत को बड़ी राहत देते हुए 90 दिनों के लिए टैरिफ हटाने का फैसला किया है। इधर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत भी जारी है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक माहौल है।
जिस कारण उम्मीद की जा रही है कि जुलाई तक कोई ठोस समझौता हो सकता है, जिससे अमेरिका दोबारा टैरिफ लगाए ही ना। वहीं वैश्विक स्तर पर भी बाजार में सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है।