गढ़वा :  “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान के तहत शनिवार को खोरीडीह पंचायत अंतर्गत लिखनिया गाँव में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिक परिवारों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल सहित अन्य ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह पहल केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे लोगों के साथ खड़े होने का प्रयास है। प्रशासन और समाज के संयुक्त सहयोग से यह मुहिम लगातार वंचित बस्तियों तक पहुँच रही है और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *