लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां भवनाथपुर के केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में मिट्टी का चाल धंसने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में घायलों को निजी वाहन से भवनाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।

घायल महिलाओं में रंभा देवी (पति रूप नारायण शाह), कमलौती देवी (पति मनोज साह) और सरिता देवी (पति जीतन साह) का नाम शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं दासीपुर निवासी हैं।

इस संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं घर की लिपाई के लिए खोनहर के सतहीय क्षेत्र से मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी खोदते समय अचानक चाल धंसने से वे उसमें दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इधर रंभा देवी की रमना पहुंचते ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *