लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शुक्रवार को दातटूटी जंगल में महुआ के पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव के हरिजन टोला निवासी 21 वर्षीय सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

क्या है मामला:-
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात सत्येन्द्र गांव में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव के अंतर्गत रामायण कार्यक्रम देखने गया था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे फोन कर घर बुलाया। खाना खाने के बाद वह अपने छोटे भाई का मोबाइल लेकर बाहर निकला कि गांव के कुछ लोग उसे काम से बुला रहे हैं। जब सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इसी क्रम में गांव के कुछ लोगों ने शौच के लिए जाते समय सुबह दातटूटी जंगल में महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटकता हुआ सत्येंद्र का शव देखा और सूचना परिजनों और पुलिस को दी। इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि सत्येंद्र की हत्या कर शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *