WEATHER UPDATE : एक बार फिर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 7- 9 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिश के साथ गर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 10 – 12 अप्रैल तक कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और ओलों के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चल सकती है।

7 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खारसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं (30- 40 किमी) चलने की संभावना है।

वहीं 8 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खारसांवा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, इस दौरान बारिश भी हो सकती है। वहीं साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खारसांवा में बारिश के साथ गर्जन व 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

देवघर, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग और धनबाद में भी बारिश के साथ गर्जन, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। 11 और 12 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बारिश के गर्जन व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में बारिश और गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार से विदर्भ तक टर्फलाइन बनी हुई है साथ ही, पूर्वी बिहार में समुद्रतल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है। जिसका प्रभाव झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *