CRIME NEWS/मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक व हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग में शराब के नशे में हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ठेकही अंदाग के पिंटू भुईयां के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद छोटा भाई फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है पिंटू भुईंया चार भाई थें। सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई हुई थी। इस दौरान सभी भाई एक जगह जमा हुए थे। सभी ने शराब का सेवन कर रखा था। इसी बीच पिंटू का अपने छोटे सीटू के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और छोटे भाई सीटू ने पिंटू को टांगी से काट दिया। घटना के बाद परिजनों ने पिंटू को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया। लेकिन डॉक्टरों ने पिंटू भुईयां को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर भाग गए और गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लेकिन मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। जिस कारण हत्या हुई है। घटना को अंजाम देने वाला छोटा भाई फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठा में काम करते हैं। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन