WEATHER REPORT : राज्य में कोहरा का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन 20,21 और 22 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रहने की संभावना जताई गई है। कोहरा छाये रहने जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ का नाम शामिल हैं।

झारखंड के पांच जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इन जिलों में रांची, डालटनगंज, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं। जहां कांके का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, चाईबासा का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *